धमतरी,12 अगस्त 2026

मुंबई से बस्तर की ओर जा रहे महिला बाइक राइडर्स के समूह के सफर के दौरान धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला के पास ट्रेलर से टकराने के बाद 24 वर्षीय महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 23 महिला बाइक राइडर्स का समूह महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान धमतरी जिले के मरकाटोला क्षेत्र में रिद्धि की बाइक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल रिद्धि को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी रिद्धि के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts