रायपुर,4 अगस्त 2026
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा दायित्वों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त तथा जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आयुक्त संबित मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक स्तर पर इस निर्णय का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाना है।



