रायपुर,4 अगस्त 2026

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही DCP नॉर्थ, ACP उरला, FSL टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या—तीनों संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts