महासमुंद,3 अगस्त 2026

जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रील तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस फरार नाबालिगों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सभी नाबालिग रात करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से भाग निकले। ये सभी पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे।

बताया गया है कि फरार नाबालिगों में एक दुष्कर्म, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य पर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनका संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और ओडिशा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया और फरार नाबालिगों की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से नाबालिगों के फरार होने की घटना सामने आई थी। एक बार फिर हुई इस घटना ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ फरार नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts