रायपुर, 1 अगस्त 2026

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के पालकी गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मंत्री श्री कश्यप ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक और कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता समय पर प्रत्येक परिवार तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज गति से संचालित कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रभावित परिवारों के जीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाना है और हर जरूरतमंद को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन परिवारों को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाए।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक जरूरतमंद तक राहत और सहायता पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts