जगदलपुर, 21 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर और कलेक्टरों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के संचालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और इसे सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर यशवंत नायक सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।



