रायपुर, 13 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 16 से 18 नवंबर तक सभी 32 जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य शासन ने इन आयोजनों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, बिलासपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कोरबा में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और बालोद में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में मंत्री श्री केदार कश्यप, गरियाबंद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, मुंगेली में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, राजनांदगांव में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

जशपुर में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सक्ती में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब और नारायणपुर में मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सांसदों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे।

वहीं जांजगीर-चांपा में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर में सांसद श्री भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और बेमेतरा में सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इन जिलों में विधायक होंगे मुख्य अतिथि

बीजापुर में विधायक श्री विक्रम उसेंडी, कोंडागांव में विधायक श्रीमती लता उसेंडी, बस्तर में विधायक श्री किरण देव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और सूरजपुर में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्य अतिथियों के परामर्श से तय होगा कार्यक्रम

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण संबंधित मुख्य अतिथियों के परामर्श से किया जाए। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेश में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति, अस्मिता और ऐतिहासिक योगदान को सम्मानित किया जाएगा।


Slug: Chhattisgarh-Janajatiya-Gaurav-Diwas-2026-32-Districts-Chief-Guests-List-CM-Vishnu-Deo-Sai-Bilaspur

Excerpt: छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 से 18 नवंबर तक 32 जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे।

Tags: Chhattisgarh, Janajatiya-Gaurav-Diwas, Tribal-Gaurav-Diwas-2026, Vishnu-Deo-Sai, Tokhan-Sahu, Arun-Sao, Vijay-Sharma, Chhattisgarh-News, Tribal-Culture, Raipur-News, Bilaspur-News, Government-Programs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts