एंटरटेनमेंट डेस्क, 3 जुलाई 2026

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब छह महीने पुराने मामले में फैजान अंसारी ने ग्वालियर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई से ग्वालियर पहुंचे फैजान अंसारी पहले यूनिवर्सिटी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और आरोप लगाया कि उन पर पुरानी शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही हैं।

फैजान अंसारी का कहना है कि विवाद की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी। उनके मुताबिक, तान्या मित्तल द्वारा बलराज साहनी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद उनसे जुड़े मामले में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। अब उसी शिकायत को वापस लेने के लिए उन्हें अलग-अलग लोगों के माध्यम से धमकाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धमकी देने वाले स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। फैजान ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

फिलहाल ग्वालियर पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts