जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के शौर्य की अनुपम झलक
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनियां आयोजित होंगी।



