राज्योत्सव 2026 में वन विभाग की खास प्रदर्शनी, तुंगल कैफे से कांगेर घाटी तक दिखेगी बस्तर की नई पहचान
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें पर्यटन विकास, महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और वनोपज से आजीविका बढ़ाने की पहल प्रदर्शित की जाएगी।
बस्तर को दीपावली से पहले बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिली सड़क निर्माण की स्वीकृति, 804 करोड़ के प्रस्ताव भी तैयार
दीपावली से पहले बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। 485 बसाहटों के सड़क कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 280 बसाहटों के लिए 804.06 करोड़ रुपये की लागत से 263 सड़क कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए
बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रतिमा का अनावरण, इंजीनियरिंग कॉलेज के नामकरण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और अंबिकापुर के इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। सीतापुर को 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 3.82 किलोमीटर फोरलेन सड़क की सौगात भी मिली।
विशेष लेख: बस्तर में सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाकर दूरदराज के गांवों तक पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं
शहीद गुंडाधुर की धरती बस्तर में लगभग 200 सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाने की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में 70 कैंपों को विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग सुविधाएं, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध
सेवा संकल्प अभियान: अबूझमाड़ के बोरानिरपी गांव में पहली बार पहुंची बिजली, नियद नेल्ला नार योजना से 11 परिवारों के घर रोशन
सेवा संकल्प अभियान के तहत नियद नेल्ला नार योजना से नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ स्थित ग्राम बोरानिरपी में पहली बार बिजली पहुंची है। जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बसे इस गांव के सभी 11 परिवारों को अब विद्युत सुविधा मिलेगी। इससे बच्चों की पढ़ाई, दैनिक जीवन और ग्रामीण विकास
सुकमा कनेक्ट 2.0 को केंद्र से 1.17 करोड़ की मंजूरी, 40 हजार कॉल के बाद गांवों तक पहुंचेंगी सेवाएं
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ परियोजना को केंद्र सरकार से 1.17 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। दो मोबाइल सेवा वैन, 24 घंटे बहुभाषी कॉल सेंटर और 198 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल निगरानी के जरिए ग्रामीणों तक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
विशेष लेख: अबूझमाड़ के दुर्गम ग्राम चांगेर में पहली बार जली बिजली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के दुर्गम ग्राम चांगेर में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची। DMF मद से 25.21 लाख रुपये की लागत से हुए विद्युतीकरण के बाद गांव के सभी 23 घर रोशन हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा
PM मोदी के 25 साल पूरे: ‘नमो सेवा गाथा’ में दिखी संघर्ष से राष्ट्र निर्माण तक की यात्रा, CM साय बोले—युवाओं के लिए प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह आयोजित हुआ। CM साय ने इसे सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरक यात्रा बताया।
PM मोदी ने CM साय के आलेख की सराहना की: मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री का स्नेह और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आलेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और बस्तर में आए बदलाव को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में सशक्त योगदान देता रहेगा।



