खेलो इंडिया संवाद में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, युवाओं ने 2036 ओलंपिक और खेल सुविधाओं पर रखे सुझाव
रायपुर के एनआईटी में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया, जबकि युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, नशामुक्ति और युवा सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव
कांकेर में बनेगा 4,000 दर्शक क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, 7.60 करोड़ रुपए मंजूर
कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि पर 4,000 दर्शक क्षमता वाले बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण होगा। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार ने इसके लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
छत्तीसगढ़ में जल्द होगी हॉकी लीग, खेल मंत्री अरुण साव ने खेल अधोसंरचना के लिए किए बड़े ऐलान
कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव के शानदार प्रदर्शन के बाद खेल मंत्री अरुण साव ने प्रदेश में हॉकी लीग, नई आर्चरी अकादमियों, मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन सहित कई बड़ी खेल परियोजनाओं की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए राज्य में खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए के प्रावधान की जानकारी
रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए खेल होंगे अहम आधार
रायपुर में आयोजित पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का अहम आधार बनेंगे। कॉन्क्लेव में देशभर के विशेषज्ञ नई खेल नीति, अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास पर मंथन कर रहे हैं।
रायपुर में आज होगा छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को देंगे प्रोत्साहन राशि
रायपुर में 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसमें शामिल होकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देंगे। कॉन्क्लेव में खेल नीति, अधोसंरचना, स्पोर्ट्स साइंस और प्रतिभा विकास सहित कई अहम विषयों पर मंथन होगा।
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच के साथ करें काम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल अधिकारियों और कोचों को दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों और प्रशिक्षकों को नई खेल संस्कृति विकसित करने, प्रतिभाओं की पहचान करने और छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने के लिए नई सोच एवं विजन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फैसले का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने 20 खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर देने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा।
ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को मिली नई ऊर्जा: मुख्यमंत्री साय ने 2036 पौधों के रोपण में लिया हिस्सा
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर 2036 ओलंपिक मेजबानी के समर्थन में आयोजित 2036 पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने खेल और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।



