मुख्यमंत्री निवास में देर रात 2 बजे तक चली मैराथन बैठक, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर नेताओं ने दी सफाई
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर देर रात तक चली हाई लेवल बैठक के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि बैठक में शामिल नेताओं ने इसे नियमित समीक्षा बैठक बताते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया।
बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। रायपुर और बिलासपुर में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जबकि नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
7 करोड़ के GST घोटाले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी बिलों से लिया गया टैक्स लाभ
डीजीजीआई रायपुर ने करीब 6.93 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी बिलों के आधार पर टैक्स लाभ लिया गया था।
छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें; घरेलू उपभोक्ताओं पर 30-50 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 जुलाई
सड़कों और पुलों के निर्माण में देरी पर सख्त कार्रवाई, दो ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त
छत्तीसगढ़ में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में देरी पर लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर दो ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है, जबकि आठ अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
CM Helpline 1076 को जनता का भरोसा, 5 दिनों में दर्ज हुईं 15,434 शिकायतें
छत्तीसगढ़ सरकार की नई CM Helpline 1076 को शुरू हुए महज पांच दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान 15,434 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। बिजली, जमीन और नगरीय सुविधाओं से जुड़े मामले सबसे अधिक सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, 1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर निकली फर्जी
छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने कहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय 16 जून 2026 से ही खुलेंगे, जबकि 1 जुलाई से सत्र शुरू
NHM कर्मचारियों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में एनएचएम कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की।
CG Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती: DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों में DJ, बैंड-बाजा, आतिशबाजी, नाच-गाने समेत गैर-शरीयत गतिविधियों पर रोक लगा दी है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित समिति पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।



