बारिश से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और बाढ़ से फसल व मकानों को हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को मुआवजे का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले नुकसान का सर्वे और आकलन कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी
बाढ़ के बीच इन्द्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी और सर्वेयर सहित 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया। जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ पाए गए।
गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले: महानदी किनारे प्रशासन अलर्ट, शिवरीनारायण में DDRF तैनात
गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुलने और लगातार बारिश के बीच जांजगीर-चांपा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शिवरीनारायण में DDRF की टीम मोटर बोट और बचाव उपकरणों के साथ तैनात की गई है, जबकि घाट-पुलों पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद: खारुन नदी उफान पर, महादेव घाट पुल के ऊपर 2 फीट पानी; सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग
खारुन नदी के उफान पर आने से महादेव घाट पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद कर दिया गया है, इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी और वीडियो बनाने पहुंच रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज, बस्तर-नारायणपुर में झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर तक 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। बलरामपुर में 169.4% और नारायणपुर में 1600.4 मिमी बारिश हुई, जबकि बस्तर में बीते 24 घंटे में 188.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 99% बोनी पूरी, किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की 99 प्रतिशत बोनी पूरी हो गई है। अब तक किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन उर्वरक, 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज और 8125.51 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 996.5 मिमी बारिश; बलरामपुर में सबसे ज्यादा तो कांकेर में सबसे कम
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 19 सितंबर तक 996.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बलरामपुर में 169.7 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक और कांकेर में 67 प्रतिशत के साथ सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
रायपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते नाले में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत
रायपुर के महात्मा गांधी नगर में बारिश के दौरान गली में खेल रहा 4 साल का मासूम काव्यांश साहू अचानक नाले में गिर गया। बहते हुए करीब 500 मीटर दूर पहुंचने के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ जैसे हालात: मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, 5 ट्रेनें रद्द, SDRF ने 40 से अधिक लोगों को बचाया
बिलासपुर में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद 20 साल में पहली बार बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, 5 मेमू ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और SDRF ने 40 से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
खरीफ-2026 पर सरकार अलर्ट: DAP की कमी नहीं होगी, संभावित अल्प वर्षा से निपटने के लिए CM साय ने बनाई बड़ी रणनीति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 और संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खाद-बीज की उपलब्धता, जल संरक्षण, वैज्ञानिक खेती और ग्रामीण रोजगार पर विशेष जोर दिया। राज्य को 46 हजार टन से अधिक डीएपी की आपूर्ति मिलने की जानकारी भी दी गई।



