सूरजपुर में अस्पताल का गेट बंद होने से बाहर हुआ प्रसव, नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर, दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट बंद होने के कारण गर्भवती महिला का अस्पताल के बाहर प्रसव हुआ। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर है। मामले में दो स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित किया गया है।
गर्भवती पत्नी पर रॉड से हमला कर भागा पति: बिलासपुर में चरित्र शंका बनी खूनी विवाद की वजह, गर्भस्थ शिशु की मौत
बिलासपुर के बोड़सरा में चरित्र शंका को लेकर पति ने गर्भवती पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला गंभीर घायल है, जबकि गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई। आरोपी फरार है।
रायपुर में गर्भवती पत्नी से विवाद के बीच साली पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर अपनी गर्भवती पत्नी से झगड़े के बीच साली पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डोंगरगढ़ के पास चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ बेटे को जन्म, महिला यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर के दौरान कवर्धा निवासी 21 वर्षीय भारती नट को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। डोंगरगढ़ स्टेशन पर GRP और RPF की टीम ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को स्वस्थ बताया



