शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क निर्माण में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी सख्त, दो ठेकेदारों को नोटिस, छह उप अभियंताओं से जवाब तलब
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण तथा उखड़ी सड़क के मामले में छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने दो ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा है। वहीं, बालोद राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग के छह उप अभियंताओं को तीन दिनों में प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक ने 20 गायों को रौंदा; 12 की मौत, 8 गंभीर घायल
राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देर रात एक अज्ञात ट्रक ने करीब 20 गायों को रौंद दिया। हादसे में 12 गायों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
NH-45 पर छतौना के पास सड़क मरम्मत का काम जारी, यातायात पूरी तरह चालू; 58% काम पूरा
गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास अतिवृष्टि और भारी वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। मार्ग पर यातायात पूरी तरह चालू है और परियोजना का 58 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है।



