नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक ने 20 गायों को रौंदा; 12 की मौत, 8 गंभीर घायल
राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देर रात एक अज्ञात ट्रक ने करीब 20 गायों को रौंद दिया। हादसे में 12 गायों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।



