कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवार युवकों की मौत, चालक फरार
बिलासपुर जिले के तखतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
राखी पर छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार, 820 करोड़ तक पहुंचा कारोबार; राखियों की बिक्री 650 करोड़ पार
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। कैट के आकलन के मुताबिक प्रदेश में करीब 715 से 820 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियां हुईं, जबकि अकेले राखी का कारोबार 575 से 650 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा: बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा युवक खारुन नदी में डूबा, तलाश जारी
रायपुर के महादेव घाट पर बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक की खारुन नदी में डूबने से तलाश जारी है। नहाने के दौरान वह एनीकट के नीचे बने भंवर में फंस गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे, जबकि 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले मिलने से अम्बिकापुर की प्रतिभा मिश्रा ने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए भी राखी खरीदी और योजना के प्रति आभार जताया।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल, महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा दीदी जैसी पहलों
बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, 60 यात्री थे सवार
दिल्ली से बिलासपुर आ रही Alliance Air की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान दाहिने पहिए का टायर फट गया। बताया जा रहा है कि पहिए में आग भी लग गई थी। पायलट ने सूझबूझ से स्थिति संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोका। फ्लाइट में सवार सभी 60 यात्री सुरक्षित बताए
नेपाल बाढ़ त्रासदी: अंबिकापुर के BJP नेता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता समेत छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं लापता
नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ त्रासदी के बाद छत्तीसगढ़ की तीन महिलाओं से संपर्क टूट गया है। इनमें अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता, रायपुर की मोनिका यादव और बिलासपुर की मंजू राय चौधरी शामिल हैं। राज्य सरकार ने सहायता के लिए
Raipur Central Jail: भाइयों को राखी बांधने केंद्रीय जेल पहुंचीं बहनें, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचीं। जेल प्रशासन ने मुलाकात और राखी बांधने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।



