छत्तीसगढ़ में सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रुपये स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार ने सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए 30 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। नहरों के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग, सीसी लाइनिंग और भूमिगत पाइपलाइन निर्माण से बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी।
विशेष लेख: डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ का नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट में 87 प्रतिशत कार्य पूर्णता के साथ जिले ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। जिले में 53,524 लक्षित प्लॉटों में से 47,350 का सर्वे पूरा हो चुका है।
सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: QR Code से मिली 7 लाख से ज्यादा लोगों को योजनाओं की जानकारी
छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए शुरू की गई QR Code आधारित सूचना प्रणाली ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। योजना के QR Code को 7 लाख से अधिक बार स्कैन किया गया, जिससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यों, भुगतान और अन्य जानकारियां आसानी
महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे; 5600 हितग्राहियों पर भी लटकी तलवार
बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत 5925 महिला हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें करीब 2000 मृत हितग्राही शामिल हैं, जबकि अन्य अपात्र पाए गए। वहीं 5600 महिलाओं का e-KYC अब तक नहीं हुआ है, जिनके नाम भी हटाए जा सकते हैं।
कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
9 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगी राज्य मंत्रिपरिषद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CRPF ने जंगल से हथियारों का जखीरा किया बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगलों में छिपाकर रखे गए 14 नक्सली डंप बरामद किए। कार्रवाई में रायफल, IED, डेटोनेटर, वायरलेस सेट और अन्य सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कार्यक्रम: शपथ ग्रहण समारोह से लेकर प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह, रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
NAMASTE योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने संयुक्त रूप से देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य में 1428 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को PPE किट, 1374 को आयुष्मान कार्ड और 139 कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है।



