बंदियों ने बनाई 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं, विसर्जन के बाद बनेंगे पौधे
केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने प्राकृतिक मिट्टी और रंगों से 500 गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। प्रतिमाओं में तुलसी समेत विभिन्न पौधों के बीज डाले गए हैं, जो विसर्जन के बाद अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे।
सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर 6वें नंबर पर, PM-10 का स्तर 78 से घटकर 64 हुआ
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के शहरों में रायपुर ने 6वीं रैंक हासिल की है। रायपुर को 189 अंक मिले हैं और PM-10 का स्तर 78 से घटकर 64 हुआ है।
छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल रमेन डेका से भाषाविदों ने की मुलाकात
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात कर भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग रखी। राज्यपाल ने इसके लिए समिति गठित कर इतिहास, साहित्य, व्याकरण और शब्दकोश सहित संदर्भ सामग्री के संकलन की बात कही।
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री साय सख्त, कलेक्टर से फोन पर की सीधी बात; लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जांच, जिम्मेदारी तय करने और लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में CG के युवराज सोनी की मौत, रक्षाबंधन मनाकर लौटे थे दिल्ली
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय युवराज सोनी समेत छह छात्रों की मौत हो गई। युवराज रक्षाबंधन मनाकर कुछ दिन पहले ही पढ़ाई के लिए दिल्ली लौटे थे।
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के नियमों में बड़ा बदलाव, एक बिल्डिंग में नहीं चलेंगे दो बोर्ड; क्लासरूम में 45 से ज्यादा बच्चे नहीं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और संचालन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नए नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगे।
ED कार्रवाई की खबर WhatsApp स्टेटस पर लगाना पड़ा भारी, युवक ने लगाया धमकी देने का आरोप
दुर्ग जिले के पाटन में ED कार्रवाई से जुड़ी खबर WhatsApp स्टेटस पर लगाने के बाद एक युवक ने अनिल चंद्राकर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG में सनसनी! सुबह-सुबह दो जिलों में मिलीं लाशें, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा जिले में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
धान खरीदी की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की समीक्षा
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए धान खरीदी, किसान पंजीयन, बारदानों की व्यवस्था, चावल भंडारण और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर की बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला 6वां स्थान
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 189 अंक के साथ 6वां स्थान हासिल किया है। शहर में PM-10 का स्तर भी 2022-23 के 78 µg/m³ से घटकर 2025-26 में 64 µg/m³ हो गया है।



