छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल: ‘Central India Connect Chhattisgarh Marketplace-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स का संगम
विश्व पर्यटन दिवस पर नवा रायपुर में ‘Central India Connect Chhattisgarh Marketplace-2026’ का आयोजन हुआ। देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स ने हिस्सा लिया। B2B बैठकों के जरिए नए टूर पैकेज, व्यावसायिक साझेदारी और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मिले CTTA प्रतिनिधिमंडल, विश्व पर्यटन दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित
CTTA प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर 27 सितंबर के विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और जनजातीय पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखा सिरपुर का वैभव, प्राचीन विरासत से अभिभूत हुए एहिमे यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी
जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के विशेष हेरिटेज टूर में प्रतिनिधिमंडल ने लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहारों और प्राचीन स्थापत्य को करीब से जाना।
नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलाव की कहानी बताएगा, जबकि पर्यटन विभाग इन्फ्लूएंसरों के माध्यम से बदलते छत्तीसगढ़ और पर्यटन विकास को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा।
दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की एंट्री, चेन्नई रोड शो में 130 से अधिक टूर ऑपरेटर्स ने दिखाई रुचि
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने चेन्नई में रोड शो के जरिए दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार से सीधा जुड़ाव बनाया। 130 से अधिक ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर शामिल हुए। पहली बार तमिल भाषा में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और संभावनाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया।
धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धनपुर, बेनीबाई, भस्मासुर टापू और शहरखेरवा स्थित प्राचीन पुरातात्विक धरोहरों का व्यापक सर्वेक्षण किया। इस पहल से संरक्षण, संवर्धन और विरासत पर्यटन विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, बोर्ड ने पर्यटकों को किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया के जरिए पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर संभावित ठगी को लेकर पर्यटकों को सतर्क किया है।
गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक, TTF गांधीनगर में दिखी राज्य की समृद्ध विरासत
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। 26 पर्यटन व्यवसायियों की सहभागिता और नए ट्रैवल एजेंटों की रुचि से राज्य के पर्यटन बाजार के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी
दिल्ली के FAITH Conclave में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दम: देशभर के टूर ऑपरेटर्स के सामने दिखाई प्रदेश की ताकत
नई दिल्ली में आयोजित FAITH Conclave 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने प्राकृतिक, धार्मिक, जनजातीय और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। सम्मेलन में निवेश, पर्यटन अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर भी जोर दिया गया।



