छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान: यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, विश्व धरोहर बनने की उम्मीदें बढ़ीं
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहार, सुरंग टीला और समृद्ध पुरातात्विक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिरपुर के वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने की उम्मीद बढ़ी है।
धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धनपुर, बेनीबाई, भस्मासुर टापू और शहरखेरवा स्थित प्राचीन पुरातात्विक धरोहरों का व्यापक सर्वेक्षण किया। इस पहल से संरक्षण, संवर्धन और विरासत पर्यटन विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।



