बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास का महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में 3,799 हितग्राहियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए बड़े शिविर लगाए जाएंगे। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में कुल 3,799 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों में पहुंची बस सेवा, 13 जिलों के 106 मार्गों पर 107 बसें दौड़ रहीं
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष में 13 जिलों के 106 मार्गों पर 107 बसें संचालित हो रही हैं। योजना से 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े हैं और बसों ने करीब 24 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है।
बस्तर में पहली संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला, वन कर्मियों को बाघ संरक्षण और मॉनिटरिंग का मिला विशेष प्रशिक्षण
बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला आयोजित की गई। वन कर्मियों को बाघ की पहचान, पगमार्क, कैमरा ट्रैप और वन्यजीव मॉनिटरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
महानदी जल विवाद से लेकर बाढ़ राहत तक: CM साय की बड़ी पहल, सिंगापुर में निवेशकों से करेंगे संवाद; बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे ₹10 हजार अतिरिक्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। SING Forum-2026 में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखेंगे। वहीं बाढ़ प्रभावित मकान क्षतिग्रस्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से
बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से, नवंबर में होंगे विकासखंड स्तरीय आयोजन
बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पंजीयन होंगे। नवंबर और दिसंबर में विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें विभिन्न खेलों में बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
CG SET 2026: बस्तर में 4 अक्टूबर को परीक्षा, 49 केंद्रों पर 9,777 अभ्यर्थी होंगे शामिल; ड्रेस कोड लागू
बस्तर में 4 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) आयोजित होगी। जिले में 49 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9,777 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी और मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण, सेवा संकल्प यात्रा से जुड़ी युवा शक्ति
रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में गुजरात के वडनगर और बस्तर से पहुंचे बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेवा संकल्प यात्रा को युवाओं को सेवा, राष्ट्रभाव और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला अभियान बताया। उन्होंने बस्तर में आए बदलाव
विशेष लेख: बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह, जावंगा एजुकेशन सिटी से NEET, IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा
दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी ने जनजातीय बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। यहां से बच्चे NEET-UG पास कर डॉक्टर बनने, IIT-NIT में दाखिला लेने और S&P Global जैसी वैश्विक कंपनियों में नौकरी पाने तक का सफर तय कर रहे हैं।
बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM साय, हर परिवार को मिलेगी 10 हजार की अतिरिक्त मदद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर परिवारों का हाल जाना। प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा और बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और बस्तर के दौरे पर रहेंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का सुकमा और जगदलपुर का विस्तृत दौरा कार्यक्रम निर्धारित है।



