बड़ी खबर: महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, एक सप्ताह के भीतर खुलेगा पोर्टल
महतारी वंदन योजना से वंचित पात्र विवाहित महिलाओं के लिए जल्द ही पोर्टल फिर से खोला जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है और एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया शुरू होगी।
पीएम-किसान उत्सव दिवस में स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी, किसानों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी
बस्तर जिले में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, किसान परिवारों और सामुदायिक संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों तक केंद्र सरकार की कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई।
केशकाल घाट बायपास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश: डिप्टी CM अरुण साव ने किया 308 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण
डिप्टी CM अरुण साव ने 308 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने तथा समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
जगदलपुर सेंट्रल जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, नक्सल मामलों के आरोपी कैदी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
बस्तर के जगदलपुर सेंट्रल जेल में पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आया है। नक्सल मामलों में बंद कैदी रमेश कुंजाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



