‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
NAMASTE योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने संयुक्त रूप से देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य में 1428 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को PPE किट, 1374 को आयुष्मान कार्ड और 139 कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। बस्तर, सरगुजा और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
गौरेला में विकास योजनाओं की समीक्षा: तोखन साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले—समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास, सड़क, सिंचाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आजीविका योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर
अंबेडकर अस्पताल में फेफड़ों की जटिल सर्जरी का नया रिकॉर्ड, 20 दिन में 9 लोबेक्टॉमी ऑपरेशन
रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 20 दिनों में 9 और दो महीने में कुल 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। इनमें 15 वर्षीय बच्चे की सर्जरी भी शामिल है, जो विभाग में अब तक का सबसे कम उम्र का लोबेक्टॉमी मरीज है।
धमतरी समीक्षा बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा सख्त, राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने धमतरी समीक्षा बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और स्वामित्व कार्ड से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ आपदा प्रबंधन, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की।
पीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहा समृद्ध और सशक्त भारत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश समृद्ध और सशक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
मोदी नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे: सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई देते हुए पत्र लिखा है। पत्र में नक्सल उन्मूलन, अधोसंरचना, कृषि, आदिवासी विकास, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की गई है।



