अंबेडकर अस्पताल में फेफड़ों की जटिल सर्जरी का नया रिकॉर्ड, 20 दिन में 9 लोबेक्टॉमी ऑपरेशन
रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 20 दिनों में 9 और दो महीने में कुल 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। इनमें 15 वर्षीय बच्चे की सर्जरी भी शामिल है, जो विभाग में अब तक का सबसे कम उम्र का लोबेक्टॉमी मरीज है।



