NH-353 पर मौत बनकर खड़ी थी ट्रक! एंबुलेंस की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं ने गंवाई जान, तीन गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में NH-353 पर खड़ी ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी।



