रायपुर,14 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। देवभोग दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 14 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इसके बाद अब उपभोक्ताओं को एक लीटर दूध के पैकेट के लिए 61 रुपए चुकाने होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने दूध की नई कीमतें निर्धारित की हैं। इसके तहत पहले 59 रुपए में मिलने वाला एक लीटर देवभोग दूध का पैकेट अब 61 रुपए में मिलेगा। वहीं, आधा लीटर दूध के पैकेट की कीमत भी बढ़ाकर 31 रुपए कर दी गई है।

दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का घरेलू बजट अब और प्रभावित हो सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में अमूल दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। अब देवभोग दूध के दाम बढ़ने से छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की जरूरत के इस अहम उत्पाद के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts