बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे CM विष्णुदेव साय, अघोरेश्वर भगवान राम के चरणों में अर्पित की श्रद्धा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर भगवान राम जी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण कर विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के नवाचारों की सराहना की।



