एंटरटेनमेंट डेस्क,17 अगस्त 2026

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच अब अभिनेता की पहली को-स्टार सोमी अली उनके समर्थन में सामने आई हैं। पाकिस्तान की पूर्व अभिनेत्री सोमी अली ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए उनके समर्थन में लंबा नोट लिखा।

सोमी अली ने कहा कि वह गोविंदा को निजी और पेशेवर दोनों स्तरों पर जानती हैं। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकारों में से एक बताया।

कम उम्र की अभिनेत्री के साथ काम करने पर किया बचाव

सोमी अली ने गोविंदा के साथ किसी कम उम्र की अभिनेत्री के काम करने को लेकर उम्र का मुद्दा उठाए जाने पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि किसी अभिनेता की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती।

उन्होंने कहा कि टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और जब किसी कलाकार के लिए काम के अवसर कम हो रहे हों, तब भी काम करते रहने का फैसला सम्मान के काबिल है।

सुनीता आहूजा के बयान के बीच आया समर्थन

दरअसल, गोविंदा की आगामी फिल्म के प्रमोशन को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद विवाद बढ़ गया था। सुनीता ने अभिनेता को एक कम उम्र की अभिनेत्री के साथ देखे जाने पर सवाल उठाए थे और उनकी आलोचना की थी।

इसी विवाद के बीच सोमी अली ने कहा कि किसी कलाकार की उम्र को उसके खिलाफ हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, हर अभिनेता को यह साबित करने का मौका मिलना चाहिए कि उसके अंदर अभी भी दर्शकों को देने के लिए कुछ सार्थक है।

सोमी अली ने यह भी कहा कि जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग किसी कलाकार से कहते हैं कि वह बहुत बूढ़ा हो गया है, तब भी अगर वह हार नहीं मानता और अपने काम को जारी रखता है, तो यह उसके समर्पण को दर्शाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह गोविंदा और सुनीता दोनों का सम्मान करती हैं, लेकिन उनका मानना है कि काम करने की इच्छा रखने वाले किसी भी कलाकार को उसकी उम्र के आधार पर मजाक का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts