रायपुर, 18 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के कारण आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच का परिणाम है।

श्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts