स्पोर्ट्स डेस्क,5 अगस्त 2026

भारत के युवा पहलवान सतिंदर मलिक ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। अजरबैजान के बाकू में आयोजित प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में उन्होंने रूस के सर्गेई कर्मरियन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस उपलब्धि के साथ सतिंदर मलिक लगातार दो बार अंडर-17 विश्व चैंपियन बनने वाले भारत के दूसरे पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुशील कुमार के नाम दर्ज था।

सतिंदर ने 2025 में भी अंडर-17 विश्व खिताब जीता था और 2026 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती स्पर्धाओं में भारत ने कुल 13 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया।

कम उम्र में लगातार विश्व स्तर पर सफलता हासिल करने वाले सतिंदर मलिक को भारतीय कुश्ती का उभरता सितारा माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से भविष्य में सीनियर स्तर पर भी भारत के लिए बड़ी सफलताओं की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts