अयोध्या, 26 जून 2026


अयोध्या के राम मंदिर दानपात्र से कथित चढ़ावे की धनराशि में गबन के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू पर ट्रस्ट के कार्यों में सीधा दखल रखने और दानपात्र की चाबियां अपने पास रखने का आरोप है। जांच में अनुकल्प मिश्र को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है, जिसके घर से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अन्य आरोपियों के पास से भी लाखों रुपये और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 (चोरी), 316(5) (आपराधिक विश्वासघात), 317(4) एवं 317(5) (गबन की संपत्ति छिपाना), 61 (आपराधिक षड्यंत्र) और 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts