रायपुर, 18 जून 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल, स्मृति-चिन्ह तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने, संसदीय मर्यादाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने में उनका योगदान प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओम बिरला के नेतृत्व और मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक संस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा लोकतंत्र की जड़ें और सशक्त बनेंगी।

विकास और सुशासन के मुद्दों पर हुई चर्चा

सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts