रायपुर, 9 अक्टूबर 2026
सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि घायल जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।



