कोंडागांव,6 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगलों में अभियान के दौरान जवानों ने नक्सल डंप बरामद किया है। डंप से पिस्टल, वॉकी-टॉकी, वायर, बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

नक्सल डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पुष्पपाल क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता लगाया। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है।

बरामद सामग्री में पिस्टल, करीब 6 वॉकी-टॉकी, बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले वायर और भारी मात्रा में बारूद शामिल हैं।

BDS की मदद से सुरक्षित निकाली सामग्री

विस्फोटक सामग्री को देखते हुए BDS टीम की मदद ली गई। टीम ने डंप से सभी सामग्री को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद सभी जवान सुरक्षित रूप से कैंप वापस लौट आए।

पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई का खुलासा

फिलहाल इस पूरे अभियान को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही नक्सल डंप की बरामदगी और अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगी।

छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियानों के बीच जंगलों में छिपाकर रखे हथियार और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts