इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट, इराक और सीरिया ने बंद किया हवाई क्षेत्र

इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट, इराक और सीरिया ने बंद किया हवाई क्षेत्र

8 जून 2026

मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। लेबनान पर हालिया हमले के जवाब में ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से ईरान ने अपने पश्चिमी हिस्से के ऊपर का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) अगली सूचना तक बंद कर दिया है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, नेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता माजिद अखवन ने बताया कि सुरक्षा और बचाव संबंधी आकलन के चलते पश्चिमी एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

तनाव बढ़ने के बीच इराकी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने देश का एयरस्पेस अगले 72 घंटों के लिए बंद करने की घोषणा की है। वहीं सीरिया ने अपने दक्षिणी हवाई क्षेत्र को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है और दमिश्क एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल के संघर्ष-विराम के बाद यह ईरान का इजरायल पर पहला मिसाइल हमला है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मध्य पूर्व में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और क्षेत्रीय हालात पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *