रायपुर, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, शहीदों के परिजन तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायकों में श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी और श्री अनुज शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि समारोह में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा तथा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू भी उपस्थित रहीं।

समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और सुश्री उषा बारले सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों ने सहभागिता की। इसके अलावा शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां और ब्रह्मकुमारी बहनें भी समारोह में मौजूद रहीं।

स्वागत समारोह में देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की भावना और देशप्रेम को अभिव्यक्त करने वाली प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

समारोह में मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रेस-मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन प्रदेश की राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को प्रदर्शित करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts