लाइफस्टाइल डेस्क,13 अगस्त 2026

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस खास दिन पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए अक्सर तिरंगे के रंगों वाले आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, अगर आप इस बार कुछ अलग और सोबर पहनना चाहती हैं तो लाइट कलर की साड़ियां आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

लाइट शेड की साड़ी आपको एलिगेंट, ग्रेसफुल और प्रोफेशनल लुक दे सकती है। आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए कुछ खास साड़ी डिजाइंस।

1. मिरर वर्क साटन साड़ी

अगर आप 15 अगस्त के दिन ऑफिस में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो मिरर वर्क साटन साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसका डिजाइन आपको आकर्षक और रॉयल लुक दे सकता है।

स्टाइलिंग टिप: इस साड़ी के साथ तिरंगे के किसी एक रंग जैसे ग्रीन, ऑरेंज या व्हाइट रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। माथे पर छोटी बिंदी लगाकर लुक को पूरा किया जा सकता है।

2. पेस्टल पीच या बेबी पिंक ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आपको मॉडर्न और सॉफ्ट लुक पसंद है, तो पेस्टल पीच या बेबी पिंक शेड की ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। ऑर्गेंजा फैब्रिक का हल्का और फ्लोइंग लुक इसे ऑफिस या कॉलेज के कार्यक्रमों के लिए खास बनाता है।

स्टाइलिंग टिप: इसके साथ सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी पहनें। मिनिमल मेकअप के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

3. लाइट कलर नो-बॉर्डर टिश्यू साड़ी

15 अगस्त पर अगर आप गहरे हरे या ऑरेंज रंग के आउटफिट से अलग कुछ पहनना चाहती हैं, तो लाइट कलर नो-बॉर्डर टिश्यू साड़ी चुन सकती हैं।

इसे मिनिमल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

स्टाइलिंग टिप: साड़ी के साथ एलिगेंट कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें। इससे आपका लुक सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेगा।

4. एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर सिल्क साड़ी

अगर आप 15 अगस्त के दिन पारंपरिक और प्रोफेशनल लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी अच्छा विकल्प है। लाइट कलर की यह साड़ी पहनने में खूबसूरत लगने के साथ आपको सोबर लुक भी दे सकती है।

स्टाइलिंग टिप: इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके और फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल ट्राई कर सकती हैं।

गर्मी में चुनें हल्के फैब्रिक

अगस्त में गर्मी और उमस को देखते हुए साड़ी चुनते समय फैब्रिक का भी ध्यान रखना जरूरी है। कॉटन, चंदेरी, कॉटन-सिल्क, शिफॉन और टिश्यू जैसे फैब्रिक इस मौसम में आरामदायक विकल्प हो सकते हैं।

अगर आप 15 अगस्त पर तिरंगे के रंगों से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो पेस्टल ग्रीन, लेमन येलो, ऑफ-व्हाइट, पाउडर ब्लू और पीच जैसे लाइट शेड्स भी ट्राई कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts