‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, वीकेंड में दुनियाभर से कमाए 15 करोड़

‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, वीकेंड में दुनियाभर से कमाए 15 करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, 15 जून 2026

महाक्षय चक्रवर्ती स्टारर हॉरर थ्रिलर ‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज से पहले जहां फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं जताई जा रही थीं, वहीं अब इसने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग वीकेंड के दौरान फिल्म ने लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है।

वीकेंड में 15 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने दुनियाभर में करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। कम बजट की हॉरर फिल्म के लिए यह आंकड़ा काफी बेहतर माना जा रहा है।

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ समेत कई अन्य फिल्में भी रिलीज हुई थीं। इसके बावजूद कमाई के मामले में फिलहाल यह हॉरर फिल्म सबसे आगे बनी हुई है।

स्लीपर हिट बनने की राह पर फिल्म

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई का यही सिलसिला जारी रहा तो ‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी स्लीपर हिट साबित हो सकती है। फिल्म की हॉरर कहानी और 3डी अनुभव दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

फिलहाल ओपनिंग वीकेंड के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि महाक्षय चक्रवर्ती की यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनकर उभरी है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *