रायपुर,10 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन सहित राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश अग्रवाल, श्री आलोक चंद्रवंशी और श्री शिरीष मिश्रा उपस्थित रहे।

दीपावली की दी शुभकामनाएं

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने राज्यपाल रमेन डेका को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी सभी अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सूचना आयोग के प्रकरणों की ली जानकारी

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए दर्ज प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर जोर देते हुए आम नागरिकों को समय पर न्याय एवं सूचना का अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts