लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से मिले राज्य सूचना आयोग के पदाधिकारी, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सहित राज्य सूचना आयुक्तों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



