रायपुर, 29 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आपसी सहयोग से संबंधित विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राज्य की पारंपरिक कला को देशभर में पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। वहीं, राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह शिष्टाचार भेंट छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के बीच बेहतर संवाद और आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts