रायपुर,22 सितंबर 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार 22 सितंबर 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे एम-12, सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक ‘तीजा मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3:30 बजे अटल नगर से प्रस्थान कर 3:40 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे से 5 बजे तक मंत्रालय, महानदी भवन में आरक्षित रहेंगे। शाम 5 बजे मंत्रालय से कार द्वारा प्रस्थान कर 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 6 बजे से 7 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में ही आरक्षित रहेंगे।



