रायपुर, 24 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे केनाल लिंकिंग रोड पहुंचे वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम के पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री एयर इंडिया की उड़ान एआई-2636 से दोपहर 2:35 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

नई दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार 24 जून के शेष कार्यक्रमों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts