रायपुर, 25 जून 2026


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपना दो दिवसीय नई दिल्ली दौरा पूरा कर 25 जून को रायपुर लौटेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 10:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा रवाना होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 11:20 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे और 12:10 बजे एयर इंडिया की उड़ान AI-2635 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से 2:15 बजे कार द्वारा रवाना होकर 2:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राज्य के विकास, अधोसंरचना, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts