नई दिल्ली, 25 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और संचार सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सेवा केंद्रों और जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से लोगों को शासकीय सेवाएं उनके घरों के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं।

श्री साय ने कहा कि बस्तर आज विकास और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। चित्रकोट, तीरथगढ़ और कांगेर घाटी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं और शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बस्तर में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts