रायपुर,10 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को जशपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंगरो पहुंचेंगे। यहां वे सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रायपुर पहुंचकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

जशपुर में सिंचाई परियोजना का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री साय सुबह 10 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित अपने निवास बगिया से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:20 बजे ग्राम पंचायत पोंगरो पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:20 से 10:50 बजे तक सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद सुबह 10:50 बजे ग्राम पंचायत पोंगरो से रवाना होकर 11:10 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, कांसाबेल पहुंचेंगे। यहां से 11:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

रायपुर में NIT के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। 12:35 बजे कार द्वारा वहां से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर, जीई रोड, रायपुर पहुंचेंगे।

यहां दोपहर 12:50 बजे से 1:30 बजे तक MACIEET NIT रायपुर के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे NIT परिसर से रवाना होकर 1:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जशपुर में सिंचाई परियोजना के निरीक्षण और रायपुर में NIT के शिलान्यास कार्यक्रम पर विशेष नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts