रायपुर, 21 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में विभाग ने व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के अनुसार, कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे।
विषयवार पदों का विवरण
- हिन्दी: 120 पद
- अंग्रेजी: 120 पद
- संस्कृत: 120 पद
- भौतिकी: 94 पद
- राजनीति शास्त्र: 100 पद
- इतिहास: 100 पद
- भूगोल: 100 पद
- अर्थशास्त्र: 100 पद
भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन CGSSB द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन की तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी।


