दंतेवाड़ा, 2 जून 2026

जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में कुल 11 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए, जिनमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य 9 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

अगले पांच दिन तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पिछले 24 घंटों में गरियाबंद में 30 मिमी, जबकि सुकमा और रामानुजनगर में 20-20 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts