बारुईपुर, 8 जुलाई 2026


पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घटनास्थल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह मामला 4 जुलाई को सामने आया था, जब 12 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। अगले दिन सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से उसका शव बोरी में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

घटना के बाद इलाके में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि बच्ची तालाब में फेंके जाने से पहले जीवित थी, क्योंकि उसके फेफड़ों में पानी मिला है। पुलिस अब फॉरेंसिक और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts